जनपद एटा में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर

जनपद एटा में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

डीएम-एसएसपी का एक्शन, मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

एटा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने स्वशासी रानी अवंती बाई ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर आकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले पंजीकरण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन किया। इसके बाद द्वितीय तल पर स्थित स्त्री एवं प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया गया, जहां भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने चतुर्थ तल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) का भी निरीक्षण किया, जहां नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार व्यवस्थाओं को परखा गया। इस दौरान नवजातों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर के छठे तल पर बने नए रसोईघर का उद्घाटन भी डीएम और एसएसपी द्वारा किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि रसोईघर में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता का भोजन मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि बेहतर और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जाते रहेंगे और समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा सहित अन्य चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ मौजूद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें