GDAअभियंत्रण जोन-7 के अंतर्गत श्याम पार्क मेन स्थित पाइप मार्केट क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण इस कार्य का शुभारंभ माननीय मंत्री श्री सुनील शर्मा जी द्वारा किया गया,प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

GDAअभियंत्रण जोन-7 के अंतर्गत श्याम पार्क मेन स्थित पाइप मार्केट क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण इस कार्य का शुभारंभ माननीय मंत्री श्री सुनील शर्मा जी द्वारा किया गया,प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत की गई। अभियंत्रण जोन-7 के अंतर्गत श्याम पार्क मेन स्थित पाइप मार्केट क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस कार्य का शुभारंभ माननीय मंत्री श्री सुनील शर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल, सचिव श्री विवेक कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता श्री आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता, पाइप मार्केट व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय पार्षद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस परियोजना के तहत कुल 2756 मीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के साथ आरसीसी ड्रेन, बीएम, एसडीबीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स भी बनाई जाएंगी। इस कार्य की कुल लागत लगभग ₹1040 लाख है।इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, जलभराव की समस्या कम होगी और स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ और तय समय में पूरा हो, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए