जनपद – गाजियाबाद दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के चिन्हांकन शिविरों का आयोजन 04 मई से — जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री रविंद्र कुमार माँदड़

जनपद – गाजियाबाद दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के चिन्हांकन शिविरों का आयोजन 04 मई से — जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री रविंद्र कुमार माँदड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिव्यांगजन कल्याण के उद्देश्य से जनपद गाजियाबाद में आयोजित होने वाले विशेष शिविरों के संबंध में आज दिनाँक 02/05/2026 को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के चिन्हांकन शिविर दिनांक 04 मई 2026 से प्रारंभ किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा अवगत कराया गया कि इन शिविरों में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया जाएगा। यह शिविर केवल चिन्हांकन (Assessment) हेतु आयोजित किए जा रहे हैं, उपकरणों का वितरण बाद में नियमानुसार किया जाएगा।जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि शिविर जनपद के विभिन्न तहसीलों, विकासखंडों एवं नगर निकायों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे, जिनमें अधिक से अधिक दिव्यांगजन प्रतिभाग कर सकते हैं। समय: प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक शिविर का कार्यक्रम (तिथि व स्थान):

04 मई – तहसील लोनी परिसर

05 मई – तहसील गाजियाबाद (सदर) परिसर

06 मई – तहसील मोदीनगर परिसर

07 मई – विकासखंड परिसर लोनी

08 मई – विकासखंड परिसर रजापुर

11 मई – विकासखंड परिसर भोजपुर

12 मई – विकासखंड परिसर मुरादनगर

13 मई – नगर पंचायत परिसर डासना

14 मई – नगर पंचायत परिसर फरीदनगर

15 मई – नगर पंचायत परिसर पतला

16 मई – नगर पालिका परिसर निवाड़ी

18 मई – नगर पालिका परिसर मोदीनगर

19 मई – नगर पालिका परिसर मुरादनगर

20 मई – नगर पालिका परिसर

लोनी

21 मई – नगर पालिका परिसर खोड़ा-मकनपुर

22 मई – नगर निगम मुख्यालय गाजियाबाद

आवश्यक दस्तावेज:

1-दिव्यांग प्रमाण पत्र / UDID कार्ड ,

2-आधार कार्ड

3-पासपोर्ट साइज फोटो,

4-आय प्रमाण पत्र

(सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत अथवा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड सदस्य/सभासद द्वारा लेटरपैड पर जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा) आय सीमा:ग्रामीण क्षेत्र: ₹46,080 वार्षिक से अधिक न हो शहरी क्षेत्र: ₹56,460 वार्षिक से अधिक न हो सभी दिव्यांगजन अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर समय से उपस्थित हों।यह शिविर केवल चिन्हांकन हेतु हैं, उपकरण वितरण अलग से किया जाएगा। अपील:जिलाधिकारी महोदय श्री रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा अपील की गई कि जनपद के सभी दिव्यांगजन अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग कर योजना का लाभ प्राप्त करें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें