प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दादा-पोती गंभीर घायल

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दादा-पोती गंभीर घायल

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा. प्रतापगढ़ जिले के थाना बाघराय क्षेत्र के अंतर्गत बाघराय ब्लॉक गेट के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में नागेंद्र प्रसाद शुक्ला और उनकी नातिन स्वाति शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन के कारण जोरदार टक्कर हुई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को प्रतापगढ़ से प्रयागराज रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज में वैदिक विधि से संपन्न हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, आध्यात्मिक वातावरण में गूंजे मंत्र

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें