22 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
संवाददाता योगेंद्र सिंह: UP जनपद एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के कंसुरी गांव में रविवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, कंसुरी निवासी दिनेश उर्फ लाल पुत्र रविंद्र सिंह (22) रविवार सुबह अपने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान वह किसी तरह विद्युत करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिनेश की मौत से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर बागवाला थाना प्रभारी कपिल नयन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें टहरौली: नाले में डूबे किशोर का शव 17 घंटे बाद बरामद, गांव में शोक













