एटा: प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने की हत्या

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने की हत्या, पुलिस ने आरोपी को कैंची सहित किया गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा जनपद के सकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारा समसपुर में तीन दिन पूर्व हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार उर्फ अर्जुन कुमार को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली है।

प्रेस वार्ता में एएसपी राजकुमार ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच बीते तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन हाल ही में लड़की के परिवार ने उसका विवाह किसी अन्य युवक से तय कर दिया। इससे नाराज होकर युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था।

गुस्से में आकर आरोपी 3 जुलाई की रात छिपकर युवती के घर पहुंचा, जहां बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। बात बिगड़ने पर आरोपी ने पहले गला दबाया और फिर पास में पड़ी कैंची से युवती के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली है।

पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें मारहरा विधानसभा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया