ससुराल की प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

ससुराल की प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव में घरेलू प्रताड़ना से परेशान एक 22 वर्षीय विवाहिता ने छत से कूदकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान सनोवर के रूप में हुई है। उसे सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार, सनोवर की शादी तीन वर्ष पूर्व अजीफ नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे आहत होकर सनोवर घर की छत पर चढ़ गई और नीचे छलांग लगा दी। पीड़िता की बड़ी बहन खुशनुमा ने आरोप लगाया कि सास और ननद भी उसे ताने देती थीं और घर से निकालने की धमकी देती रहती थीं। सनोवर का डेढ़ साल का एक बेटा है और वह दो महीने की गर्भवती भी है। वहीं, पिलुआ थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal