“बेमेतरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार”

“बेमेतरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा, जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में चल रही सख्त कार्यवाही के तहत सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, 04 मई 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोईनाभाठा में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पीलाचंद घृतलहरे (39 वर्ष), निवासी सोनभट्ठा, के कब्जे से 28 पौवा देशी मशाला शराब (करीब 5,040 मिलीलीटर) जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 2,800 रुपये आंकी गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 25 K 6203) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई जा रही है। कुल जब्ती 42,800 रुपये की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बेमेतरा पुलिस का यह अभियान स्पष्ट संकेत देता है कि जिले में अवैध शराब, नशे और अपराध के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें