पट्टी कोतवाली में सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप, संविदा कर्मियों में आक्रोश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र में पुलिस और बिजली विभाग के बीच एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है।
बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने पट्टी कोतवाली के एक सिपाही पर ₹6000 रिश्वत मांगने और न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
कर्मचारियों के अनुसार, हाल ही में आई आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। संविदा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की डालियां हटाईं और लाइन दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की।
आरोप है कि इसी कार्यवाही को आधार बनाकर सिपाही द्वारा उनसे लगातार पैसे की मांग की जा रही है।
इस घटना के बाद संविदा कर्मियों में भारी रोष है।
उनका कहना है कि यदि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया गया तो वे धरने पर बैठने के साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप करने को मजबूर होंगे।
पीड़ित कर्मियों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ से कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं, इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें एटा में अपराध पर शिकंजा कसने की तैयारी, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर












