कुंडा में करंट लगने से युवती झुलसी, समय रहते बची जान
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के हथिगवां थाना अंतर्गत नया पुरवा चौरा गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे करंट लगने से एक युवती झुलस गई। गांव निवासी 22 वर्षीय चांदनी पटेल घर में विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रही थी, तभी अचानक बोर्ड में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गई। तेज झटका लगते ही युवती चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ी।
आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर उसे करंट से अलग किया। आनन-फानन में घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया और युवती की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें मनाया गया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद कुशवाहाका जन्मदिन काटे गए केक।












