वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जी को शत्-शत् नमन ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
शौर्य, त्याग, बलिदान एवं स्वाभिमान के प्रतीक, मेवाड़ रत्न, माँ भारती के महान सपूत महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर सदर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। महाराणा प्रताप जी का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उनका संघर्षमय एवं गौरवशाली जीवन हमें स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।












