कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ। पट्टी।

पट्टी क्षेत्र के सरायछिवलहा, पृथ्वीगंज बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु सिर पर पूजित कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। कथा व्यास ज्योतिषाचार्य पंडित शिवांशू द्विवेदी महाराज (काशी, वाराणसी) के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया गया। शोभायात्रा कथा स्थल से पट्टी रोड स्थित ढाखापुर राम जानकी मंदिर (कुटी) तक गई और पुनः कथा स्थल पहुंची। इसके बाद वेदी पूजन एवं कलश स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें