नगर विकास एवं स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा जी द्वारा नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अंतर्गत नागरिक फीडबैक एवं स्वच्छ सर्वेक्षण (SS) की समीक्षा हेतु आयोजित वीडियो_कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष माताजी श्रीमती प्रेमलता सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के दौरान नगर की स्वच्छता व्यवस्था, जनसुविधाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है।












