अधिवक्ताओं के निधन पर नई व्यवस्था, अब महीने में सिर्फ एक बार होगी शोक सभा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
बार काउंसिल से जुड़े अधिवक्ताओं के निधन पर अब हर बार।
अलग-अलग शोक सभा नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत अब माह में केवल एक बार सामूहिक शोक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें उस महीने दिवंगत हुए सभी अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य न्यायिक कार्यों में बार-बार होने वाले व्यवधान को कम करना और न्यायालय की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखना बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं के बीच इस फैसले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।












