थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निस्तारण के निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
आज दिनांक 09.05.2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी फतनपुर के साथ थाना फतनपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने थाना दिवस पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए।












