भीषण अग्निकांड: आधी रात को घर में लगी आग, दो सिलेंडर चपेट में आए

अलीगंज में भीषण अग्निकांड: आधी रात को घर में लगी आग, दो सिलेंडर चपेट में आए, बड़ा हादसा टला

संवादाता अमन अहमद: एटा जनपद के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला लुहारी दरवाजा में सोमवार देर रात एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। रात करीब एक बजे अजहर नामक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गए।

धुएं और आग की लपटें देखकर परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर में रखे पंखे, कूकर, बक्से, बेड, नकदी और कीमती जेवरात पूरी तरह जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते सिलेंडरों को फटने से बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित के बड़े भाई अशरफ अली ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट रही। राहत और बचाव कार्य में दमकलकर्मी गुरनाम सिंह, चालक अर्जुन सिंह, रजनेश कुमार, विनय चौधरी और कौशलेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें मेडिकल कॉलेज में मानवता शर्मसार: घायल महिला को जेठानी ने खींचा स्ट्रेचर, स्टाफ बना रहा मूकदर्शक”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें