कंधई थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत।

कंधई थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

कंधई थाना क्षेत्र के तिगुडी गांव में स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय अमर सिंह पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें