सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती।

सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजो में रोजगार देने के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी इंटर कॉलेज में जा सकता है। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा।

विभिन्न इंटर कॉलेज में तिथिवार लगेगा शिविर।

जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेज में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में प्रतापगढ़ जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें मुख्यत: निम्नलिखित इंटर कॉलेज इस प्रकार हैं:-

1.लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में 11 एवं 12 मई 2026,

2.पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में 11 एवं 12 मई 2026,

3.श्री चंद्रिका इंटर कॉलेज सांडवा चंद्रिका प्रतापगढ़ में 13 एवं 14 मई 2026,

4.रामराज इंटर कॉलेज पट्टी प्रतापगढ़ में 13 एवं 14 मई 2026,

5.सरदार पटेल इंटर कॉलेज विजयीमऊ संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ में 15 एवं 16 मई 2026,

6.शिवमंगल इंटर कॉलेज रामपुर दाबी प्रतापगढ़ में 15 एवं 16 मई 2026,

7.सर्वोदय इंटर कॉलेज सांगीपुर प्रतापगढ़ में 17 एवं 18 मई 2026,

8.लीलावती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज यमुनानगर जूही सांगीपुर प्रतापगढ़ में 17 एवं 18 मई 2026,

9.टी•पी• इंटर कॉलेज कुंडा प्रतापगढ़ में 19 एवं 20 मई 2026,

10.सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज कुंडा प्रतापगढ़ में 19 एवं 20 मई 2026,

11.श्री सी•एल• यादव इंटर कॉलेज लौली पोख्ताखाम प्रतापगढ़ में 21 एवं 22 मई 2026,

12.बृजेंद्रमणि इंटर कॉलेज कोहड़ौर प्रतापगढ़ में 21 एवं 22 मई 2026,

13.राय बद्री पाल इंटर कॉलेज बीरापुर प्रतापगढ़ में 25 एवं 26 मई 2026,

14.स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज प्रतापगढ़ में 25 एवं 26 मई 2026,

15.बी•डी• दुबे इंटर कॉलेज पहाड़पुर प्रतापगढ़ में 28 एवं 29 मई 2026,

16.राम अंजोर मिश्र इंटर कॉलेज लालगंज प्रतापगढ़ में 28 एवं 29 मई 2026 को इस भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा।

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और जीoटीoओo ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित इंटर कॉलेज में निर्धारित तिथिवार शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, नोएडा, गुड़गांव इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन, इंश्योरेंस, की सुविधा मिलेगी।

जिला सूचना अधिकारी प्रतापगढ़

संपर्क नं-7800406043, 7054726330.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें