थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा दो पक्षों में मारपीट के सम्बन्ध में 01 अभियुक्त व 01अभियुक्ता गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
आज दिनांक 09.05.2026 को दो पक्षों के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होकर एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने जिसमें एक पक्ष के दो दांत टूट जाने के संबंध में थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध तत्काल धारा 115(2)/352/351(2)/351(3) /118 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रथम पक्ष की अभियुक्ता आसमा उर्फ चुनिया पत्नी कबीर शेख निवासी कमल विहार मक्की मस्जिद थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 37 वर्ष तथा द्वितीय पक्ष के अभियुक्त अरबाज पुत्र नसरुद्दीन निवासी राहत एन्कलेव निकट मक्की मस्जिद थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 27 वर्ष को थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनों पक्षों की पूर्व की मुकदमेबाजी को लेकर आपस में कसीदगी चल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों द्वारा इकट्ठा होकर आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट व गाली गलौज की गई। गिरफ्तार अभियुक्त / अभियुक्ता का नाम व पता -1. अरबाज पुत्र नसरुद्दीन निवासी राहत एन्कलेव निकट मक्की मस्जिद थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 27 वर्ष । 2. आसमा उर्फ चुनिया पत्नी कबीर शेख निवासी कमल विहार मक्की मस्जिद थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 37 वर्ष आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त अरबाज उपरोक्त के विरुद्ध थाना लोनी पर लूट व आयुध अधि० के 02 अभियोग, थाना अंकुर विहार पर लूट का 01 अभियोग तथा उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्ता आसमा उर्फ चुनिया उपरोक्त के विरुद्ध थाना लोनी पर एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग तथा उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना अंकुर विहार 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।












