थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।साथ में शराब पिलाकर 2 दोस्तों ने मिलकर 3 दोस्त की हत्या, फावले से काट कर की हत्या फैक्ट्री परिसर में गड्ढा खोदकर शव को छिपा दिया
संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत घटना एंव कार्यवाही का विवरण वादी श्री असफाक आलम राय पुत्र स्व० अब्बास राय निवासी साकिन बलुआ जागीर, वार्ड नं० 06, पंचायत झाला, थाना टेढ़ागाछ, जनपद किशनगंज, बिहार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र गुलाम असरफ उम्र 19 वर्ष की हत्या कर शव को साजिश के तहत छिपा देने के सम्बन्ध में थाना टेढ़ागाछ, किशनगंज, बिहार पर जीरो एफआईआर अन्तर्गत धारा 103 (1)/238 /3(5) बीएनएस पंजीकृत की गई। घटनास्थल थाना वेव सिटी, कमिश्नरेट गाजियाबाद क्षेत्रान्तर्गत होने के कारण उपरोक्त जीरो एफआईआर थाना वेव सिटी पर प्राप्त हुई, जिस पर दिनांक 05.05.2026 को अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। तत्पश्चात दिनांक 06.05.2026 को थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभि युक्तगण 1. रेहान राय पुत्र बेचन राय, उम्र करीब 18 वर्ष 2. अकिल राय पुत्र जाबिर राय, उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण बलुआ जागीर, वार्ड नं० 06, थाना टेढ़ागाछ, जनपद किशनगंज, बिहार को किशनगंज, बिहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय, किशनगंज, बिहार के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आज दिनांक 09.05.2026 को थाना वेव सिटी से अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय, जनपद गाजियाबाद के समक्ष पेश किया गया, जहाँ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों (रेहान राय, अकिल राय एवं मृतक गुलाम असरफ) एक ही गाँव बलुआ जागीर, वार्ड नं० 06, थाना टेढ़ागाछ, जनपद किशनगंज, बिहार के निवासी हैं तथा दीनानाथ पुर पुठी गाँव स्थित खेत में मोहम्मद फजर की फैक्ट्री में कार्य करते थे। कुछ दिन पूर्व शराब के नशे में गुलाम असरफ द्वारा हम दोनों के साथ मारपीट की गई थी, जिससे हम दोनों उसके प्रति अंदर ही अंदर रंजिश रखने लगे थे और मौके की तलाश में थे। दिनांक 28 अप्रैल 2026 को हम तीनों ने एक साथ शराब पी। इस दौरान गुलाम असरफ को अधिक शराब पिला दी गई। इसके बाद हम तीनों फैक्ट्री में ही सो गए। रात्रि में हम दोनों (रेहान राय एवं अकिल राय) उठे तथा वहीं पड़े फावड़े से गुलाम असरफ के सिर एवं मुँह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके पश्चात हमने फैक्ट्री परिसर में गड्ढा खोदकर शव को छिपा दिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पत्ता 1. रेहान राय पुत्र बेचन राय निवासी बलुआ जागीर, वार्ड नं० 06, थाना टेढ़ागाछ, जनपद किशनगंज, बिहार। 2. अकिल राय पुत्र जाबिर राय निवासी बलुआ जागीर, वार्ड नं० 06, थाना टेड़ागाछ, जनपद किशनगंज, बिहार। अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना वेव सिटी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना वेव सिटी पुलिस टीम।@ghaziabadpolice












