मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा
संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद- 08 मई,2026 मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ द्वारा विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गाजियाबाद, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन गाजियाबाद , राजकीय पॉलिटेक्निक गाजियाबाद, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद के द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक एवं प्रशिक्षणदायी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कुमार सौरभ द्वारा इन सभी योजनाओं में शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026- 27 में प्रदान किए गए लक्ष्य के सापेक्ष की गई प्रगति एवं लंबित आवेदनों पर अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला उद्योग केंद्र गाजियाबाद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदनों पर संबंधित बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं शाखा प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर बैंकों में ऋण वितरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त उद्योग श्री आशुतोष सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद , प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक गाजियाबाद, कुलमोहित सिंह जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी गाजियाबाद उपस्थित रहे












