जनगणना-2027: 7 से 21 मई तक घर बैठे करें ‘स्व-गणना’, आधिकारिक पोर्टल पर आज ही कराएं,सौरभ भट्टअपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /जिला जनगणना अधिकारी 07 मई – 21 मई 2026 के बीच se.census.gov.in पर स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा

जनगणना-2027: 7 से 21 मई तक घर बैठे करें ‘स्व-गणना’, आधिकारिक पोर्टल पर आज ही कराएं,सौरभ भट्टअपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /जिला जनगणना अधिकारी 07 मई – 21 मई 2026 के बीच se.census.gov.in पर स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

14-दिवसीय विशेष अभियानः डिजिटल जनगणना में नागरिकों की भागीदारी के लिए जन जागरूकता S.E. ID सुरक्षित रखेंः ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्राप्त ID प्रगणक को दिखाएं,गाजियाबाद दिनांक:—08/05/2026  सौरभ भट्टअपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /जिला जनगणना अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेअवगत कराया कि भारत की जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत पहली बार डिजिटल जनगणना करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) का विशेष प्रावधान किया गया है। इस प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए जनपद स्तर पर 14 दिवसीय विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। अतः समस्त जनपदवासियों से अपील है कि कृपया आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें तथा स्व-गणना हेतु पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर सही-सही दर्ज कर स्व-गणना आई.डी. (S.E. ID) को अपने पास सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के घर-घर भ्रमण के दौरान उसे अपनी S.E. ID उपलब्ध करा दें। प्रगणक आपकी ID डालकर डेटा को सिस्टम में सिंक कर देगा। इससे आपको दोबारा पूरी जानकारी मैन्युअल तरीक से लिखवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समस्त जनपदवासी जनगणना-2027 में स्व-गणना कर डिजिटल जनगणना के इस महापर्व में सहभागी बनें और एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें