थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक 07.05.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि वादी के घर पर अभियुक्त साहिल द्वारा गोली चला दी है जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर सुसंगत धारा- 125 (b) में अभियोग पंजीकृत किया गया व गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 09.05.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र शमीम निवासी बुराडी दिल्ली नियर झोडका माजरा थाना बुराडी दिल्ली स्थाई पता रमपुरा थाना छिबरामऊ जिला फर्रुखाबाद उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं पहले वादी की गली में ही रहता था जिससे हमारा पुराना विवाद है कुछ दिन पहले वादी के छोटे भाई द्वारा मेरी बहन को गाली दी थी जिस कारण मैंने वादी के घर पर गोली चलायी थी।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-साहिल पुत्र शमीम निवासी बुराडी दिल्ली नियर झोडका माजरा थाना बुराडी दिल्ली स्थाई पता रमपुरा थाना छिबरामऊ जिला फर्रुखाबाद उम्र करीब 20 वर्ष । बरामदगी का विवरण-कब्जे से अवैध 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद।आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य आपराधिक,इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।












