सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर,सेवायोजन विभाग ने विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु किया आमंत्रित,ROJGAR SANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा 


गौतमबुद्धनगर, 09 मई 2026जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब देश में श्रमिकों को रोजगार प्रदान किए जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत सेवायोजन विभाग के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के निमार्ण श्रमिकों को भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, पाइप फैब्रिकेटर, नर्स, सहायक नर्स समेत विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित प्रमुख अर्हताओं में 25 से 45 वर्ष की आयु सीमा, कम से कम 03 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट अनिवार्य रखा गया है। अन्य संबंधित शर्तें एवं अर्हताओं की विस्तृत जानकारी सेवायोजन विभाग के पोर्टल ROJGAR SANGAM.UP.GOV.IN पर उपलब्ध है। जिला सेवायोजन, अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र निर्माण श्रमिकों को सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल ROJGAR SANGAM.UP.GOV.IN पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने जनपद के संबंधित ट्रेड के निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे रोजगार संगम पोर्टल पर शीघ्र पंजीकरण कर इस सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त करें। इस संबंध में अधिक जानकारी जनपद के सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई (आरआई सेंटर) ग्राम झुंडपुरा सेक्टर-11 नोएडा अथवा कॉल सेंटर नंबर 155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। गौतमबुद्धनगर।












