जनपद एटा के वृद्धाश्रम में माताओं को साड़ी व उपहार देकर मनाया गया मदर्स डे
संवाददाता योगेन्द्र सिंह 
एटा। मदर्स डे के अवसर पर कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम में समाजसेवी अनुज चौहान एवं उनकी टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रही सभी वृद्ध माताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा उन्हें नई साड़ियां एवं उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माताओं के प्रति सम्मान और सेवा भाव को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में वृद्ध माताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने आयोजकों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ संजय सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। समाजसेवी अनुज चौहान ने कहा कि माताओं का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।












