आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।जनपद के अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर शिवाला रघना गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लाल बहादुर वर्मा जंगल में जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के बीच आसमान से कड़कड़ाती आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लाल बहादुर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक की जेब में मोबाइल फोन भी रखा हुआ था। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक बिजली चमकने के दौरान खुले स्थान, पेड़ों और धातु की वस्तुओं से दूर रहना सबसे जरूरी होता है। खराब मौसम में सुरक्षित स्थान पर शरण लेना चाहिए।पूरा मामला अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला रघना गांव का है।

ये भी पढ़ें आंधी-तूफान का कहर, महिला समेत चार की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें