आंधी-तूफान का कहर, महिला समेत चार की मौत

आंधी-तूफान का कहर, महिला समेत चार की मौत

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़ तेज हवा और ओलावृष्टि से जिलेभर में भारी नुकसान कई जगह बिजली के पोल उखड़े, टिन शेड और छप्पर उड़े बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली के पोल उखड़ गए, पेड़ गिर पड़े और टिन शेड व छप्पर उड़ गए।बाघराय, महेशगंज, अंतू और लालगंज इलाके में आंधी-तूफान के दौरान दर्दनाक हादसे हुए। दीवार और शेड गिरने से मलबे में दबकर तथा वज्रपात की घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तेज आंधी के चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सड़कों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीण इलाकों में किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचने की खबर है।सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कराया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें बेल्हा देवी मंदिर मार्ग पर स्थित पुल टूटा, मरम्मत कार्य जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें