22 मई को पट्टी में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन।

22 मई को पट्टी में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पट्टी, प्रतापगढ़। गोरखपुर से प्रारंभ हुई 81 दिवसीय “गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा” के अंतर्गत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पावन आगमन आगामी 22 मई, शुक्रवार को पट्टी विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहा है। इसकी जानकारी पट्टी नगर स्थित मूनलाइट कैफे में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा गविष्ठि यात्रा के मध्यांचल (कानपुर-प्रयाग क्षेत्र) संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी ने दी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी का पट्टी विधानसभा आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव एवं सौभाग्य का विषय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूज्य महाराज के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त करने की अपील की।पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजा सक्षम योगी ने बताया कि यह यात्रा गौमाता की रक्षा, सनातन धर्म जागरण एवं हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा के अंतर्गत पूज्य शंकराचार्य जी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जाकर गौसंरक्षण एवं धर्मरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि 22 मई को प्रतापगढ़ जनपद की पांच विधानसभाओं में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सबसे पहले रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के भटनी गांव में स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मभूमि पर आगमन होगा। इसके बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकर चौराहे पर स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसके उपरांत मां बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद लगभग दोपहर 12 बजे पट्टी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश होगा। पट्टी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के निकट उड़ैयाडीह मोड़ पर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद पट्टी तहसील के सामने स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम होगा। वहां से यात्रा बाईपास मार्ग होते हुए रानीगंज विधानसभा के लिए रवाना होगी। अंतिम कार्यक्रम विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा तथा रात्रि विश्राम बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के तोड़ी का पुरवा में प्रस्तावित है।पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, गौभक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें जंक्शन के यार्ड का होगा आधुनिकीकरण, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया