माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CEL के 200 MWp Solar Module Manufacturing Plant को राष्ट्र को समर्पित किया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 

साहिबाबाद:Central Electronics Limited (CEL), साहिबाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CEL के अत्याधुनिक 200 MWp Solar Module Manufacturing Plant का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित किया।यह संयंत्र समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक वर्ष से भी कम समय में पूर्ण रूप से संचालन हेतु तैयार हो गया, जिसमें trial runs एवं testing सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। यह नई इकाई CEL के पूर्व सौर निर्माण संयंत्र की तुलना में लगभग दस गुना बड़ी है तथा संस्थान की त्वरित कार्यक्षमता, सामूहिक प्रयास, सुव्यवस्थित योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर CEL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री चेतन प्रकाश जैन ने कहा कि CEL का यह 200 MWp Solar Module Manufacturing Plant अत्यंत कम लागत में स्थापित किया गया है, जो संस्थान की कुशल योजना एवं प्रभावी कार्यान्वयन क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना CEL के लिए स्थिर एवं दीर्घकालिक आय का महत्वपूर्ण स्रोत सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि संयंत्र के संचालन एवं marketing की जिम्मेदारी Multi Infra को प्रदान की गई है, जिससे CEL को प्रतिमाह सुनिश्चित एवं सुदृढ़ आय प्राप्त होगी। श्री जैन ने कहा कि यह पहल CEL की वित्तीय सुदृढ़ता एवं भविष्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।माननीय मंत्री ने CEL की हाल के वर्षों की संस्थागत एवं वित्तीय प्रगति की विशेष सराहना की। पिछले पाँच वर्षों में संस्थान ने अपने समग्र व्यावसायिक प्रदर्शन, लाभप्रदता, आरक्षित निधियों एवं संस्थागत विश्वास में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। CEL ने चिंता एवं अनिश्चितता के दौर से निकलकर पुनः विश्वसनीयता एवं विकास के नए चरण में प्रवेश किया है। इस परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर CEL का disinve stment की स्थिति से निकलकर Mini Ratna कंपनी के रूप में स्थापित होना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि CEL अब renewable energy एवं strategic technology sectors में तीव्र गति से विस्तार कर रहा है। संस्थान द्वारा Data Centre, Vertical Axis Wind Turbine Systems तथा Weapon Systems / Electronic Warfare segments में प्रवेश की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों से CEL को उल्लेखनीय business growth एवं substantial turnover प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। CEL ने renewable energy sector में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ करते हुए Vertical Axis Wind Turbine Systems के लिए आवश्यक RFP भी जारी कर दिया है। इसके अतिरिक्त, संस्थान ने small weapon systems, weapon periphery एवं electronic warfare क्षेत्रों में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी है तथा strategic partnerships हेतु expressions of interest भी आमंत्रित किए जा चुके हैं।कार्यक्रम में CSIR, DSIR, NRDC, विभिन्न PSUs, startups एवं अन्य संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। CEL के पूर्व CMDs भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती सरिता कौल, कार्यकारी निदेशक (O&GA), श्री सत्यम सिंह, महाप्रबंधक (BD & CC), श्री आर.के. गर्ग, महाप्रबंधक (HR), श्री कृष्ण वीर सिंह चौधरी (जन संपर्क अधिकारी), श्री अनुपम त्यागी, महाप्रबंधक (RBD), श्री पंकज खन्ना, महाप्रबंधक (वित्त), श्री भट्टाचार्य, महाप्रबंधक, श्री दर्पण तथा श्री साधन, महाप्रबंधक (SPV) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन पहलों के माध्यम से CEL न केवल आत्मनिर्भर भारत एवं renewable energy goals की पूर्ति में योगदान दे रहा है, बल्कि advanced technology एवं strategic sectors में भी अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।कृष्ण वीर सिंह जन संपर्क अधिकारी Central Electronics Limited (CEL), साहिबाबाद












