मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रिकॉर्ड समय में फोरलेन तैयार,अयोध्या विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रिकॉर्ड समय में फोरलेन तैयार,अयोध्या विकास को मिली नई रफ्तार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन से पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए अयोध्या के नया घाट से बिल्वहरिघाट तक के मार्ग को रिकॉर्ड समय में फोरलेन में तब्दील कर दिया। कुल 13 किलोमीटर लंबे बंधे में से करीब 6 किलोमीटर सड़क को फोरलेन का रूप दिया गया है, जो अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद सुगम और आकर्षक मार्ग बन गया है।

यह फोरलेन मार्ग अयोध्या के ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा है, क्योंकि इसी रास्ते से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के पिता महाराज दशरथ की समाधि तक पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इसी मार्ग से होते हुए रामपुर हलवारा में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए PWD ने निर्माण कार्य में अभूतपूर्व तेजी दिखाई और सीमित समय में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह न केवल प्रशासनिक तत्परता का प्रमाण है, बल्कि अयोध्या के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने PWD के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के तेजी से पूर्ण होने वाले विकास कार्य भविष्य में भी समयबद्ध तरीके से होते रहने चाहिए। इस मार्ग के फोरलेन बनने से श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो गई है और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह फोरलेन परियोजना अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें एटा: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एटा पुलिस ने किया वृक्षारोपण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें