एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एटा पुलिस ने किया वृक्षारोपण
संवाददाता योगेंद्र सिंह, एटा: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एटा पुलिस लाइन परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में यह अभियान प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षारोपण के माध्यम से न केवल पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य भी दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनकी सतत देखभाल भी करेंगे। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।
ये भी पढ़ें दबंगों ने गश्त के दौरान वन दरोगा से की मारपीट फाड़े सरकारी दस्तावेज












