एटा में नींव खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग

एटा में नींव खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पूजा-अर्चना जारी

संवादाता अमन अहमद: एटा: जैथरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में बुधवार दोपहर एक आश्रम की नींव खुदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिलने से आस्था का माहौल बन गया। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे।

जानकारी के अनुसार, अरविंद पांडेय, रवींद्र, श्याम मोहन और राम मोहन द्वारा आश्रम में नए निर्माण कार्य के लिए खुदाई कराई जा रही थी। दोपहर करीब 11 बजे जमीन के भीतर से लगभग 2 फीट लंबा और 8 इंच मोटा शिवलिंग निकला, जिसके साथ जलाधारी भी पाई गई है। इससे इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि होती है।

श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह

शिवलिंग के दर्शन के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर फूल और जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह स्थान अब धार्मिक दृष्टिकोण से और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

प्रशासन और पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल शिवलिंग को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और प्रशासन द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है।

आश्रम संचालकों ने बताया कि जल्द ही विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह घटना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी नई दिशा दे सकती है।

ये भी पढ़ें अयोध्या में जलभराव से बदली सीएम की लैंडिंग योजना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें