अयोध्या में जलभराव से बदली सीएम की लैंडिंग योजना

अयोध्या में जलभराव से बदली सीएम की लैंडिंग योजना

रामकथा पार्क की बजाय एयरपोर्ट पर उतरा हेलीकॉप्टर

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत अयोध्या, 9 जुलाई — मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे के दौरान भारी बारिश के कारण रामकथा पार्क में जलभराव हो गया, जिसके चलते उनका हेलीकॉप्टर तय स्थान पर न उतरकर अयोध्या एयरपोर्ट पर उतारा गया। यह परिवर्तन सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से किया गया।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 2 बजे रामकथा पार्क इलाके में भारी जलभराव देखा गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को वहां उतरना था, लेकिन स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद लैंडिंग स्थल बदलने का निर्णय लिया।

रामकथा पार्क क्षेत्र का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मैदान में पानी भर चुका है, जिससे वहां किसी भी वीवीआईपी लैंडिंग की संभावना समाप्त हो गई थी।

प्रशासन द्वारा जल निकासी के प्रयास जारी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री का दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया गया और एयरपोर्ट से सीधे वे अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों का, ड्राइविंग लाइसेंस व चरित्र करायें सत्यापन न कराने पर होगी विधिक कार्यवाही

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें