बाघराय पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा, SC/ST एक्ट के मुकदमे में थे वांछित

बाघराय पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा, SC/ST एक्ट के मुकदमे में थे वांछित

संवाददाता : बृजेंद्र शर्मा,

प्रतापगढ़। जनपद के थाना बाघराय पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण, प्रार्थना पत्रों की जांच एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मा० न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट (NBW) से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 18/21, धारा 323/504/506 भादवि एवं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V(क) एससी/एसटी एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना बाघराय क्षेत्र के उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भाईलाल मौर्या पुत्र परमेश्वर प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम तिवारीपुर शकरदहा थाना बाघराय तथा गजाधर प्रसाद मौर्या पुत्र मौकूलाल निवासी तिवारीपुर शकरदहा थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव के साथ आरक्षी सोनू एवं आरक्षी विकास यादव द्वितीय शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें