पूर्व विधायक सोनी केसरी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भीम आर्मी और समाजसेवी सोनू चौधरी ने जाना कुशलक्षेम, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
डेहरी ऑन सोन (रोहतास): जिला रोहतास के डेहरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक सोनी केसरी जी कुछ दिनों पहले एक सड़क दुर्घटना (स्कूटी एक्सीडेंट) का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। अस्पताल से उपचार कराकर जैसे ही वह वार्ड नंबर 3, न्यू सिधौली स्थित अपने आवास पर लौटीं, उनसे मिलने और कुशलक्षेम जानने वालों का तांता लग गया।
इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही संभावित डेहरी नगर परिषद डालमियानगर के चेयरमैन प्रत्याशी व प्रख्यात समाजसेवी सोनू चौधरी उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ भीम आर्मी की पूरी टीम भी पूर्व विधायक का हालचाल जानने पहुंची।
पूर्व विधायक से मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे:
सोनू चौधरी (संभावित चेयरमैन प्रत्याशी, डेहरी नगर परिषद डालमियानगर)
सोनू खान (जिला उपाध्यक्ष, भीम आर्मी)
राजू यादव (नगर अध्यक्ष, भीम आर्मी, डेहरी)
वकील जी (वार्ड अध्यक्ष, भीम आर्मी)
सरोज जी (सदस्य, भीम आर्मी)
मुलाकात के दौरान सभी नेताओं और समाजसेवियों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। समाजसेवी सोनू चौधरी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा, “ईश्वर से हमारी प्रार्थना है कि पूर्व विधायक सोनी केसरी जी जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ हो जाएं। इस दुःख की घड़ी में हम सभी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं और भविष्य में भी हर समय उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।”
अंत में सभी ने ‘जय भीम, नमो बुद्धाय’ के उद्घोष के साथ पूर्व विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।












