ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) जिला कमेटी मथुरा के अधिवक्ताओं द्वारा किया जोरदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) जिला कमेटी मथुरा के अधिवक्ताओं द्वारा किया जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्ट जय भगवान बघेल मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) जिला कमेटी मथुरा के तत्वावधान में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ता जिला एवं सत्र न्यायालय के गेट नंबर-3 पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा बुलडोजर से ध्वस्त किए गए अधिवक्ताओं के चैम्बरों की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद”, “योगी सरकार मुर्दाबाद”, “वकीलों की एकता जिंदाबाद”, “तानाशाही नहीं चलेगी” और “जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा” जैसे गगनभेदी नारे लगाकर माहौल गरमा दिया। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अधिवक्ता कलम छोड़कर आंदोलन तेज करेंगे और कार्य बहिष्कार व हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व आइलाज के राज्य सचिव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नशीर शाह एडवोकेट ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रकुमार बशिष्ठ, ठाकुर मदन गोपाल सिंह, पूर्व सचिव कलुआ सिंह राजपूत, त्रिलोक चंद शर्मा, सतेंद्र परिहार, पूर्व संयुक्त सचिव देवेंद्र कुमार, अमित शर्मा, जिला सचिव नीरज राठौर एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें