मथुरा G R P पुलिस का सराहनीय कार्य गुम हुई महिला को किया परिजनों को सुपुर्द

मथुरा G R P पुलिस का सराहनीय कार्य गुम हुई महिला को किया परिजनों को सुपुर्द

रिपोर्ट जय भगवान बघेल मथुरा उत्तर प्रदेश

हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा के दौरान महिला के गुम हो जाने की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर थाना मथुरा जंक्शन पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास उपरान्त महिला को बरामद कर परिवारीजन के सुपुर्द किया गया। महिला को सकुशल पाकर परिवारीजन द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद देकर आभार जताया।

दिनांक 09.05.2026 को आवेदक निवासी रुनखेड़ा तहसील खाचरौद जिला उज्जैन म०प्र० ने मोबाइल द्वारा थाना पर अपनी पत्नी के दिनांक 07.05.2026 को ट्रेन सं0 हरिद्वार एक्सप्रेस से खाचरौद से हरिद्वार की यात्रा के दौरान गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी अंकित कराई थी। पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, आगरा के निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 19.05.2026 को उपरोक्त प्रकरण में गुमशुदा को अथक प्रयास उपरान्त बरामद कर परिवारीजन के सुपुर्द किया गया। महिला को सकुशल पाकर परिवारीजन द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद देकर आभार जताया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें