प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सीएमएस से लगाई सुरक्षा की गुहार।

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सीएमएस से लगाई सुरक्षा की गुहार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी डॉ. विपिन चंद्र पाण्डेय ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।डॉ. पाण्डेय के अनुसार, 19 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने आवास पर थे, तभी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी प्रियांक मिश्र ने फोन कर कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने जिला अस्पताल में न बैठने तथा रास्ते में घेरकर हमला करने की धमकी दी। डॉक्टर का कहना है कि इस मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
डॉ. पाण्डेय ने आरोपी को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका जताई है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें