नवनिर्मित ‘कोतवाली देहात’ से शुरू हुआ कार्य संचालन, कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

नवनिर्मित ‘कोतवाली देहात’ से शुरू हुआ कार्य संचालन, कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जनपद प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से नवनिर्मित थाना ‘कोतवाली देहात’ से आज 21 मई 2026 को विधिवत कार्य संचालन शुरू कर दिया गया। नवस्थापित थाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या तथा विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल की उपस्थिति में थाना ‘कोतवाली देहात’ के अंतर्गत आधिकारिक रूप से पुलिसिंग कार्यों का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस तथा थाना प्रभारी उदयपुर/सहायक पुलिस अधीक्षक मो. आफताब आलम (परिवीक्षाधीन आईपीएस) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष एवं जनसुनवाई कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जनसुलभ एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, नियमित साफ-सफाई तथा ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया। स्थानीय लोगों ने ‘कोतवाली देहात’ से कार्य संचालन शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं त्वरित पुलिस सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal