Pratapgarh: बजरंग दल के 14 कार्यकर्ता प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग हेतु मैनपुरी रवाना

बजरंग दल के 14 कार्यकर्ता प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग हेतु मैनपुरी रवाना

जिला संवादाता काव्यांश रावत .एटा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए जनपद से 14 बजरंग दल कार्यकर्ताओं का दल मैनपुरी के लिए रवाना हुआ। रवि शेरेटन होटल स्थित अर्बन ठेका रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का तिलक, पुष्पमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को आत्मसात कर बजरंग दल के प्रशिक्षित युवा देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल द्वारा देशभर में मई-जून माह के दौरान सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। ब्रज प्रांत का यह प्रशिक्षण वर्ग 23 मई से 31 मई तक एसबीआरएल एकेडमी, मैनपुरी में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, जिला मंत्री मुकेश राठौर, सहमंत्री राजेश चौहान और अनुभव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला संयोजक आकाश गुप्ता के नेतृत्व में यश कुलश्रेष्ठ, रोहित कुमार, अनुराग वशिष्ठ, सौरभ कुमार, प्रतीक दुबे, हिरदेश मिश्रा, सुकांत बघेल, नितिन गुप्ता, दिव्यम चौहान, आर्यन और अन्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। वहीं सिद्धार्थ भदोरिया और अंकित बघेल व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच सभी कार्यकर्ताओं को बस द्वारा मैनपुरी के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: महेशगंज CHC में दवा वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें