युवक की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
प्रतापगढ़ | लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 23 मई की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी युवक की चाहत में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी थी और इसी दबाव में उसने यह खतरनाक कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस और मौजूद लोगों ने किशोरी को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस के धैर्यपूर्ण मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार किशोरी सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई।पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें Pratapgarh: बजरंग दल के 14 कार्यकर्ता प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग हेतु मैनपुरी रवाना












