गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय के आदेश अनुसार आगामी त्योहारों को लेकर श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम एवं प्रभारी निरीक्षक नन्दग्राम द्वारा आगामी ईद पर्व के दृष्टिगतपीस कमेटी की मीटिंग
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

आज दिनांक 23-05-2026 को श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम एवं प्रभारी निरीक्षक नन्दग्राम द्वारा आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना नन्दग्राम पर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई । बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद किया गया । बैठक के दौरान सभी उपस्थित व्यक्तियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई । साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया । पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया ।












