भीषण गर्मी के बीच जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने किया विद्युत कंट्रोल रूम का निरीक्षण, 24×7 निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, उपभोक्ताओं से फोन पर की बातचीत

भीषण गर्मी के बीच जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने किया विद्युत कंट्रोल रूम का निरीक्षण, 24×7 निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, उपभोक्ताओं से फोन पर की बातचीत

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद। जनपद में बढ़ती गर्मी एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने आज राजनगर स्थित विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, शिकायत निस्तारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित शिकायत प्रबंधन प्रणाली, कॉल रिस्पॉन्स व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति की मॉनिटरिंग प्रणाली का गहन जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विद्युत कटौती की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि भीषण गर्मी और बढ़ते विद्युत लोड को देखते हुए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 24×7 निगरानी की जा रही है। साथ ही ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत लाइनों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने मौके पर दो विद्युत उपभोक्ताओं से फोन पर वार्ता भी की। दोनों उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग द्वारा की गई कार्रवाई एवं शिकायत निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आमजन को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विद्युत कंट्रोल रूम संपर्क नंबर📞 9193320115,📞 9193320002

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें