खरीफ 2026-27 में कृषकों के लिए सामान्य वितरण एवं निःशुल्क वितरण बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करने का सुनहरा अवसर

खरीफ 2026-27 में कृषकों के लिए सामान्य वितरण एवं निःशुल्क वितरण बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करने का सुनहरा अवसर

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 23 मई, 2026जिला कृषि अधिकारी गौतमबुद्धनगर विवेक दुबे ने जनपद के सभी कृषकों को बताया कि खरीफ 2026-27 में सामान्य वितरण हेतु धान, मूंग एवं उर्द तथा निःशुल्क बीज वितरण के अन्तर्गत मिनी किट के रूप में उर्दू, मूंग एवं अरहर और मिलेट्स बीज मिनी किट के रूप में सावा, कोदो, रागी, मडुवा, बाजरा एवं ज्वार का लक्ष्य एवं आवंटन जनपद को प्राप्त हो गया है, जिसकी आपूर्ति भी कृषि विभाग के प्रत्येक बीज गोदाम पर की जा रही है, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग एवं वितरण का कार्य चल रहा है।उन्होंने बीज की उपलब्धता के संबंध में बताया कि धान 237.70 कु0, उर्द 7.60 कु0, मूँग 2.00 कु0, अरहर 92.00 कु0, उर्द मिनिकिट (राज्य) 1.00 कु0, मूँग मिनिकिट (राज्य) 2.00 कु0, अरहर मिनिकिट 25.14 कु0, ज्वार मिनिकिट 0.60 कु0, बाजरा मिनिकिट 1.50 कु0, कोदो मिनिकिट 2.25 कु0, सावा मिनिकिट 2.25 कु0, रागी मिनिकिट 2.25 कु0 आवंटित है।उन्होंने जनपद के सभी पंजीकृत कृषकों को बताया कि यदि आप खरीफ 2026-27 में धान, दलहनी एवं मिलेट्स फसल की बुवाई करना चाहते हैं तो कृषि विभाग की वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा कर सामान्य / निःशुल्क बीज एवं मिनिकिट बीज की बुकिंग करा कर अनुदानित बीज प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग पुनः 19 मई 2026 से शुरू हो गई है। कृषक अपने बीज की बुकिंग स्वयं अथवा जन सेवा केंद्र से कर सकते हैं।ऑनलाइन बुकिंग की अधिक जानकारी के लिए आप अपने विकासखंड पर स्थित बीज गोदाम पर जाकर बीज गोदाम प्रभारी या संबंधित क्षेत्रीय कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें