एनसीसी कैडेट्स को दिया गया यातायात जागरूकता प्रशिक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।क्षेत्राधिकारी श्री अनिल कुमार राय द्वारा संगम इंटरनेशनल इंटर कॉलेज में एनसीसी के छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर श्री अरविन्द कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में परेड निरीक्षण, टोलीवार ड्रिल व शस्त्र प्रशिक्षण सम्पन्न।












