शोक की घड़ी में समाज हुआ एकजुट: बैजलपुर में रुक्मनी बाई साहू के दशगात्र कार्यक्रम में उमड़ा साहू समाज, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बैजलपुर निवासी उपसरपंच लवकुश साहू की पूज्य माता स्वर्गीय रुक्मनी बाई साहू के दशगात्र कार्यक्रम में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक घनाराम साहू एवं तहसील साहू संघ बेमेतरा अध्यक्ष रोहित साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वर्गीय रुक्मनी बाई साहू का स्नेह, सरलता एवं सामाजिक संस्कार सदैव स्मरणीय रहेंगे।
दशगात्र कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, ग्रामवासी एवं परिजन उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में श्रद्धा, सम्मान एवं भावनात्मक एकजुटता का दृश्य देखने को मिला। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें एनसीसी कैडेट्स को दिया गया यातायात जागरूकता प्रशिक्षण












