थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा पुत्री उम्र करीब 07 वर्ष के साथ विपक्षी द्वारा छेडछाड करना जिसके सम्बन्ध में अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा पुत्री उम्र करीब 07 वर्ष के साथ विपक्षी द्वारा छेडछाड करना जिसके सम्बन्ध में अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 20.05.2026 को थाना अंकुर विहार पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि वादी की पुत्री उम्र करीब 07 वर्ष के साथ विपक्षी हर्ष पुत्र हरीराम द्वारा छेडछाड करना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर तत्काल सुसंगत धारा-74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात दौराने विवेचना, बयान पीडिता एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा- 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट का लोप किया गया तथा धारा- 65 (2) बीएनएस व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। तत्पश्चात आज दिनांक 24.05.2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त हर्ष पुत्र हरिराम हाल निवासी अंकुर विहार गाजियाबाद, मूल पता ग्राम लोहार पश्चिम, पोस्ट बंधुआ कलाँ, थाना धम्मोर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 19 वर्ष को थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वादी और मैं अपने-अपने परिवार के साथ में एक ही घर में नीचे की मंजिल पर किराये पर रहते है। वादी की 07 वर्ष की पुत्री जब घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में गयी थी तो मैंने मौका पाकर उसके साथ गलत काम कर दिया था।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -हर्ष पुत्र हरिराम हाल निवासी अंकुर विहार गाजियाबाद, मूल पता ग्राम लोहार पश्चिम, पोस्ट बंधुआ कलाँ, थाना धम्मोर जनपद सुल्तानपुर, उम्र करीब 19 वर्ष।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरुद्ध थाना अंकुर विहार पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें