बरहज के लिए गौरव का क्षण : सौरभ तिवारी को मिला PIB Accreditation

बरहज के लिए गौरव का क्षण : सौरभ तिवारी को मिला PIB Accreditation

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के Press Information Bureau (PIB) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार (Accredited Journalist) का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही वे बरहज के पहले पत्रकार बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित मान्यता मिली है।सौरभ तिवारी ने वर्ष 2004 से 2007 तक बरहज में रहकर पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वे पत्रकारिता की पढ़ाई और राष्ट्रीय मीडिया में कार्य करने के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली में लंबे समय से सक्रिय रहने के बावजूद आज भी वे बरहज और देवरिया के जनसरोकारों एवं स्थानीय मुद्दों को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहते हैं। वर्तमान में सौरभ तिवारी राष्ट्रीय समाचार चैनल Sudarshan News में दिल्ली ब्यूरो चीफ हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बीट कवर करते हैं। वे कई लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। सौरभ तिवारी सोशल मीडिया और पत्रकारिता जगत में “बरहज का लड़का” नाम से भी जाने जाते हैं।देवरिया जिले के चुनिंदा पत्रकारों में शामिल सौरभ तिवारी पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बरहज एवं देवरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है।सौरभ तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके, अपने गुरुजनों, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं बरहज की जनता को दिया है।उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को और मजबूत करने वाला है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें