श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी एटा द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी एटा द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। श्रावण मास के अवसर पर आयोजित कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा द्वारा थाना मिरहची, कोतवाली देहात तथा कोतवाली नगर क्षेत्रों का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस सहायता केंद्र, यातायात व्यवस्थाओं, बैरियरों की स्थिति एवं भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

एसएसपी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या यातायात बाधा उत्पन्न न हो तथा सभी सहायता केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

श्रद्धालुओं एवं आम जनता से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें सावन में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर, जयकारों से गूंजा माहौल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal