बंबा में मिला 14 वर्षीय किशोर कान्हा का शव गांव में फैली सनसनी

बंबा में मिला 14 वर्षीय किशोर कान्हा का शव गांव में फैली सनसनी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान. एटा थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव गदेसरा में एक 14 वर्षीय किशोर कान्हा पुत्र विजय सिंह का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बंबा में तैरता हुआ मिला।

शुक्रवार शाम से लापता किशोर की मौत की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

कान्हा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे से लापता था। परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने बंबा में एक शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अवागढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कान्हा की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मौत दुर्घटना है, आत्महत्या या हत्या — इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और सभी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर कान्हा की मौत कैसे हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें शौर्यगाथा : 12 जुलाई फतेहपुर कभी नहीं भूलेगा !

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal